Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

पासपोर्ट और मुद्रा को लेकर परेशान कोरियन नागरिक का सहारा बनी हरिद्वार पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस टीम ने होटल से बरामद की थी पासपोर्ट और 12000 कोरियन/अमेरिकन करेंसी

सोशल मीडिया से प्रचार-प्रसार करते हुए एंबेसी से किया था संपर्क, ऋषिकेश से हरिद्वार पहुंची हे जुंग चो के सुपुर्द किया गया सामान, तनाव भरे चेहरे पर खिली मुस्कान, हरिद्वार पुलिस का जताया आभार

हरिद्वारकोतवाली नगर हरिद्वार दिनांक 28.3.2023 को श्रवणनाथ नगर हरिद्वार के एक होटल में एक विदेशी टूरिस्ट के सामान मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उक्त सामान लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से पासपोर्ट स्वामी दक्षिण कोरिया निवासी हे जुंग चो पुत्री मूनयुंग चो से सम्पर्क का प्रयास करते हुए साउथ कोरियन एंबेसी से भी सम्पर्क के प्रयास किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ठोकर लाइन क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

जानकारी मिलने पर ऋषिकेश से चौकी मायापुर पहुंची हे जुंग चो ने बताया कि उसके बैग में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विदेशी मुद्रा भी रखी हुई थी, जिनके न मिलने पर वह काफी तनाव महसूस करते हुए उन्हे खोजने का प्रयास कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध करने वाले को सख्त सजा दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करे : जिलाधिकारी

पुलिस टीम ने कोरियन नागरिक को उनका पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं लगभग 12000 कोरियन/अमेरिकन करेंसी सुपुर्द की। चेहरे पर मुस्कान लिए हे जुंग चो द्वारा हरिद्वार पुलिस प्रशंसा करते हुए सामान लौटाने के लिए आभार प्रकट किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement