Report by : CWN Desk
Published at :
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मुख्यमंत्री ने भ्रमण किया
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मुख्यमंत्री ने भ्रमण किया

उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण किया। उन्होंने इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिऐशन की ओर से आयोजित हो रहे प्रथम उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग के क्रिकेट मैच का भी अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मैच देखने आए सभी लोगों का भी अभिवादन किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। आने वाले समय में उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश से ऋषभ पंत और आकाश मधवाल जैसे और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर आएंगे जो हमारे देश और प्रदेश का नाम ऊचां करेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मुख्यमंत्री ने भ्रमण किया

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई खेलो इण्डिया योजना से प्रदेश सर्वेक्षेष्ठ प्रदेश बनेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई खेलो इण्डिया योजना के माध्यम से हमारे प्रदेश सर्वेक्षेष्ठ प्रदेश बनने में कारगर होगा। मुखयमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए भी उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का आयोजिन किया जाएगा जिससे हमारी प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›