Report by : CWN Desk
Published at :
मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी, पहुंच गए खेत में ने जुताई करने, देखें वीडियो..

टिहरी के ग्राम तिवाड़ में सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकलर सुनी लोगों को समस्याएं
टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ गांव ( वि०ख० थौलधार ), टिहरी में दिन की शुरुआत खेतों में जुताई से की। उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी, पहुंच गए खेत में ने जुताई करने, देखें वीडियो..
मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी, पहुंच गए खेत में ने जुताई करने, देखें वीडियो..
मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी, पहुंच गए खेत में ने जुताई करने, देखें वीडियो..
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›