Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी। रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है। जिस कारण राज्य के चार जिलों में हल्की वर्षा व हिमपात के आसार बन रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में आज ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिससे मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अगले कुछ दिन कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है।आगामी एक मार्च को प्रदेश में एकांत क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।