Report by : कालू वर्मा
Published at :
मुख्यमंत्री ने मकर संक्रान्ति पर 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हरकी पैड़ी से भेजा मां गंगा जल
मुख्यमंत्री ने मकर संक्रान्ति पर 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हरकी पैड़ी से भेजा मां गंगा जल

हरकी पैड़ी क्षेत्र में हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई, पूरा हरकीपैड़ी क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रान्ति पर 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हरकी पैड़ी से भेजा मां गंगा जल

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मकर संक्रान्ति के अवसर पर, आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम के बालस्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर हेतु हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूर्जा-अर्चना करने के पश्चात मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा का पवित्र जल ब्रह्मकुण्ड से कलशों में एकत्रित कर कलश यात्रा को अयोध्या के लिये रवाना किया।
इस पावन अवसर पर पूरे हरकीपैड़ी क्षेत्र में हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी, जिससे पूरा हरकीपैड़ी क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो रहा था।

श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा हेतु मां गंगा का पवित्र जल एकत्रीकरण का कार्यक्रम मां मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद तथा दैनिक जागरण समाचार पत्र के संयुक्त संयोजकत्व में किया गया।

इस अवसर पर मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी, स्वामी ललितानन्द गिरि, स्वामी हरिचेतनानन्द, स्वामी प्रबोधानन्द, श्री रविपुरी, विधायक श्री मदन कौशिक, श्री प्रदीप बत्रा, श्री आदेश चौहान, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, गढ़वाल मण्डलायुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री श्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल, एसडीएम सदर श्री अजय वीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री रविन्द्र जुवॉंठा, श्री गंगा सभा के महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ, श्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, श्री उज्ज्वल पण्डित, श्री सौरभ सिखोला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री विकास तिवारी, श्री लव शर्मा, श्री आशू चौधरी, श्री अनूप सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रान्ति पर 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हरकी पैड़ी से भेजा मां गंगा जल


Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›