Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर विभिन्न अधिकारियों से मिलेगा दुग्ध विकास संगठन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा- दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि 15 जून को दुग्ध उत्पादकों का एक शिष्टमंडल अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में प्रधान प्रबंधक दुग्ध संघ अल्मोड़ा, जिलाधिकारी अल्मोड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर वार्ता करेगा उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों द्वारा विभिन्न स्तरों पर भेजे गये ज्ञापनों के क्रम में प्रधान प्रवंधक दुग्ध संघ अल्मोड़ा राजेश मेहता ने 15 जून को शिष्टमंडल को आमंत्रित किया है वहीं अन्य अधिकारियों को भी शिष्टमंडल दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं से अवगत करायेगा उन्होंने जनपद के सभी दुग्ध उत्पादकों से 15 जून तक अपनी समस्याओं से अवगत कराने या 11बजे दुग्ध संघ अल्मोड़ा के कार्यालय में पहुचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  दन्या व धौलादेवी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था सुधारने को उत्तराखंड छात्र संगठन का जिलाधिकारी को ज्ञापन

Select Language

Advertisement