Report by : CWN Desk
Published at :
अभद्र व्यवहार करने पर पर्यटकों का पुलिस एक्ट में चालान

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में पुलिस चैकिंग के दौरान अभद्र व्यवहार करने पर टैक्सी स्कूटी सवार पर्यटकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। लंबे समय तक मल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित चौकी पर हंगामा होते रहा।

अभद्र व्यवहार करने पर पर्यटकों का पुलिस एक्ट में चालान

मल्लीताल कोतवाली अंतर्गत रिक्शा स्टैंड चैक पोस्ट में रोजाना की तरह वाहनों की चैकिंग हो रही थी। महिला पुलिस एस.आई.ने जब टैक्सी स्कूटी से आ रहे एक पर्यटक कपल को रोका तो उन्होंने जवाब देने के बजाए बहस करनी शुरू कर दी। स्कूटी चालक पुलिस को तरह तरह की धौंस दिखा रहे थे। हंगामा देख वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहले उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं माने तो कोतवाली चलकर बात करने को कहा। घमंड में चूर पर्यटकों ने जब ज्यादा ही बदसलूकी कर दी तो पुलिस उन्हें जबरन अपनी गाड़ी से कोतवाली ले आई। पर्यटक दंपत्ति ने अपने कुछ अधिवक्ता साथियों को भी कोतवाली में बुला लिया, जिसके बाद पुलिस ने मिन्नतों के बाद बमुश्किल उन्हें पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ा। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पर्यटक दंपत्ति का पुलिस एक्ट में चालान कर हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›