Connect with us

उत्तराखण्ड

बहादराबाद गंगनहर पटरी से मजार को प्रशासन ने किया ध्वस्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बहादराबाद(हरिद्वार)- बहादराबाद नहर पटरी पर स्थित धार्मिक स्थल को जिला प्रशासन ने विरोध के बीच हटवा दिया। विरोध करने आए लोगों ने बहादराबाद-शिवालिक नगर रोड को जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को हटा दिया। ज्वालापुर पुलिस और पीएससी को मौके पर बुलाया गया।

मजार हटाने पर हुआ बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बहादराबाद-ज्वालापुर रोड स्थित नहर पटरी पर एक धार्मिक स्थल को हटाने जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। धार्मिक स्थल को तोड़ने से पहले मौके पर ज्वालापुर पुलिस एक प्लाटून पीएसी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों से वार्ता की। कोर्ट का हवाला देकर सरकारी संपत्ति से धार्मिक स्थल हटाने का प्रमाण दिया। धार्मिक स्थल को तोड़ने की बात जैसे ही लोगों में पहुंची तो मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और विरोध शुरू हो गया। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को मौके से डेढ़ सौ मीटर दायरे के बाहर ही रोके रखा। शाम चार बजे लोगों ने शिवालिक नगर – बहादराबाद रोड को जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया। जब लोग नहीं मानें तो लाठीचार्ज कर दिया।

Select Language

Advertisement