Connect with us

हल्द्वानी

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला बाईपास से सटे जंगल में शुक्रवार को एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। युवक की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गौलापुल से चंद कदम दूर स्थित स्लाटर हाउस के ठीक सामने जंगल में सड़क से करीब 150 मीटर अंदर कुछ लोगों को एक पेड़ पर युवक की लाश लटकी दिखाई दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके से तीन डिस्पोजल गिलास, पानी की बोतल और एक खाली क्वार्टर बरामद हुआ। शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका था, जो जमीन से मात्र 6 इंच ऊपर था। मरने वाले ने पीले रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहना है। शव 8 से 10 घंटे पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले को सुसाइड मान रही है। लेकिन मौके पर मिले गिलास और खाली क्वार्टर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक के साथ दो और लोग हो सकते हैं। एसआई संजीत राठौड़ ने बताया कि जांच शुरू की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement