Connect with us

नई दिल्ली

गोरखपुर से नेपाल जा रही बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को पोखरा से काठमांडो जाने के दौरान नेपाल तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। जिसमें बस चालक समेत 24 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस एवं सेना के जवान राहत बचाव में जुट गए हैं। सूचना के बाद सीमावर्ती जिला महराजगंज के नौतनवा तहसील के एसडीएम और सोनौली पुलिस भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है। घटना सोनौली सीमा से करीब 170 किमी दूर मस्यागड़ी नदी में घटी है।
तनाहुन के एसपी वीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर दो स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। नेपाल में यात्रियों को ले जा रही बस के नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी में बस के नदी में गिरने से 24 भारतीयों की मौत हो गई। इस बस में कुल 42 यात्री सवार थे। राजधानी काठमांडो में अपने गंतव्य से लगभग 110 किलोमीटर दूर तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई, जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ। 
लोगों को बचाने के लिए सेना और पुलिस जुटी
बस पोखरा से काठमांडो जा रही थी। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सेना और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 14 शवों को बरामद किया और 16 लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई है। दुर्घटनाग्रस्त बस पोखरा के मझेरी रिजार्ट में ठहरे हुए भारतीय को लेकर काठमांडो जा रही थी। सशस्त्र पुलिस के सह प्रवक्ता और डीएसपी शैलेंद्र थापा ने बताया कि दोपहर दो बजे तक 18 लोगों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। तनाहुन डीएसपी दीपक कुमार राय ने कहा है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के एसएसपी माधव पौडेल की कमान के तहत 10 गोताखोरों और नंबर 23 मनकामना गण भानु तनाहुन के 35 लोगों सहित 45 लोगों की एक टीम को बचाव के लिए लगाया गया है। चूंकि घटना स्थल खड़ी और दुर्गम है। 
महाराष्ट्र के यात्रियों ने गोरखपुर से बुक की थी बस 
बताया जा रहा है कि गोरखपुर सिटी के एक ट्रेवल्स से बस को बुक किया था। महाराष्ट्र के सभी यात्री इलाहाबाद से बस में सवार हुए थे। सभी यात्री पहले चित्रकूट गए फिर वहां से गोरखपुर होते हुए नेपाल गए थे। कुल तीन बस बुक कराई गई थीं। पर्यटकों के दल में कुल 110 लोग थे। जिस बस की दुर्घटना हुई है वह 45 सीट की है। इसमें एक नाबालिक और दो चालक-सहचालक सहित 42 यात्री सवार थे। जिसमे 16 लोगों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement