Connect with us

नई दिल्ली

दो सहेलियों ने की कोर्ट मैरिज, परिवार की डर से पुलिस से मांगी सुरक्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

संभल। दस वर्ष तक दोस्त रहीं दो युवतियां अब एक दूसरे के साथ सारी जिंदगी रहना चाहती हैं लेकिन इस पर परिजन व समाज को एतराज है। इस एतराज से युवतियां खफा हैं और अपनी जान को खतरा बता रही हैं। पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। दोनों युवतियां ने कोर्ट मैरिज करने का दावा भी किया है। एक ही समुदाय की दोनों युवतियों का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों में चर्चा है कि परिजन निकाह करने की तैयारी का मन बना रहे थे और वर्षों तक दोस्त रहीं दोनों युवतियों ने एक दूसरे के साथ रहने की जिद पकड़ ली है।
मामला यूपी के संभल स्थित असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दोनों युवतियां 18 अगस्त की सुबह में घर छोड़कर चली गई थीं। परिजनों ने काफी तलाश किया तो जानकारी मिली कि वह दोनों हरिद्वार में है। इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह किसी से निकाह नहीं करेंगी बल्कि एक दूसरे के साथ सारी जिंदगी पति-पत्नी की तरह रहेंगी। इस जानकारी के बाद परिजन परेशान हैं। 
युवतियों का दावा है कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है और इसका उन्हें कानूनी अधिकार है। दोनों के परिजनों ने इसका विरोध किया तो दोनों अपनी जान का खतरा बताते हुए एएसपी कार्यालय पहुंच गईं लेकिन एएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह असमोली सीओ के पास पहुंची लेकिन वहां भी सीओ से बात नहीं हो सकी। इसके बाद वह लौट गई हैं।  ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवतियों में काफी पुरानी दोस्ती है और अक्सर साथ दिखती थीं लेकिन यह ऐसा कदम उठाएंगी इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। युवतियों का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement