Report by : कालू वर्मा
Published at :
रुड़की। शहर में पार्षद के देवर को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की सूचना मिलने पर एसएसपी घटनास्थल और सिविल अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला क्षेत्र की पार्षद गीता पंवार के देवर जोगेंदर पुत्र जगपाल बुधवार देर रात एक पेट्रोल पंप के पास स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे। इस बीच बदमाश बाइक से वहां आ धमके और उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचा। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल रुड़की पहुंचे और घटना को लेकर जानकारी जुटाई।