Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 कॉल गर्ल्स पकड़ी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देह व्यापार में संलिप्त होटल मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित रायवाला बाजार में बिष्ट रेस्टोरेंट और होटल में पुलिस ने बुधवार रात को छापा मारकर तीन लड़कियों को देह व्यापार से मुक्त कराया। देह व्यापार में संलिप्त होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।
रायवाला के प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि रायवाला में बिष्ट होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। जिसके बाद होटल पर छापा मारा गया। इस दौरान होटल में तीन लड़कियों समेत मैनेजर मिला।
पुलिस द्वारा पूछताछ में लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाए जाने की बात सामने आई। छापेमारी में कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। होटल मैनेजर के मोबाइल से कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर और कई संदिग्ध नंबर मिले।
होटल मैनेजर आनंद सिंह निवासी ग्राम उदयपुर, थाना थराली, जनपद चमोली को देह व्यापार में गिरफ्तार कर लिया गया। मुक्त कराई गई तीनों लड़कियां हरिपुरकलां मोतीचूर क्षेत्र की हैं। आरोपित होटल मैनेजर के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने इन लड़कियों को आसपास के बड़े-बड़े होटल में भेजा जाता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement