Report by : CWN Desk
Published at :
कृषि विभाग के साथ करेगे अन्य अधिकारी रात्रि विश्राम
जनता की समस्याओं का होगा समाधान
धानाचूली (नैनीताल)। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के परिपालन में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत 28 जून को धारी विकासखण्ड के अर्नपा गांव में जबकि 30 को हरिनगर अकसोड़ा में जनता की समस्याओं का निराकरण कर चौपाल लगा कर रात्रि विश्राम किया जाएगा।
यह जानकारी देते सहायक कृषि अधिकारी धारी चन्द्रशेखर जोशी ने बताया 28 को सभी विभागों के साथ जिला कृषि रक्षा अधिकारी सन्तोषी कार्यक्रम का नेतृत्व करेगी। जबकि 30 जून को मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल बीकेएस यादव चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओं को सुनेंगे। वही विभागीय अधिकारियों के साथ रात्रि विश्राम वही करेंगे। वही कृषि विभाग ने दोनों स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में लोगो को अपनी समस्याओं को रखने की अपील की है।