Connect with us

नई दिल्ली

हाइवे पर जा रही बरात के 14 लोगों को ट्रक ने रौंदा, दूल्हे के भाई समेत 5 की मौत, 9 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादी की खुशियां मातम में बदली, परिवारों में मचा कोहराम, बिना दुल्हन बरात वापस लौटी
एक तेज रफ्तार ट्रक ने बरातियों को टक्कर मार दी। जिससे दूल्हे के भाई पांच लोगों की मौत हो गई। 9 बराती घायल हो गए। शादी की खुशियां मातम में बदल दी। हादसे के बाद मातम छाने से बरात बिना दुल्हन के वापस लौटी। दुर्घटना भुवनेश्वर के क्योंझर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 20 के पास साठीघर साही कंपास की है।
केंदुझर जिले के सतीघर साही के पास मंगलवार देर रात एक ट्रक ने बरातियों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और नौ गंभीर रूप से घायल हो गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर एक बरात शादी के लिए जा रही थी। तभी सतीघर के पास ट्रक तेज गति से आया और समूह को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में दूल्हे के भतीजे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान मानपुर गांव के जीत पात्र, कालिया महंत, लक्ष्मीपड़ा के रतिमुंडा, सतीघर के अमित पात्र और केउट साही के बापून देहुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद दूल्हा बिना शादी किए वापस लौट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ के कपाट खुलते समय उपस्थित रहेंगे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती

Select Language

Advertisement