Report by : CWN Desk
Published at :
ऊर्जा निगम ने अब बकायेदारों से ऐसे करेगा राजस्व वसूली, चौराहे पर नीलाम…

हरिद्वार और रुड़की से इसकी शुरुआत भी कर दी है।
देहरादून। ऊर्जा निगम ने प्रदेश में राजस्व वसूली को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। इस क्रम में हर बकायेदार को नोटिस जारी करने के साथ कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जो बकायेदार कनेक्शन काटने के बाद भी बिल नहीं चुका रहे हैं, निगम उनके नाम सार्वजनिक करने की तैयारी में है। ऐसे बकायेदारों के नाम समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर सार्वजनिक किए जाएंगे। शहर के प्रमुख चौराहों पर इनके नाम चस्पा करने के साथ संबंधित मोहल्लों में नामों की मुनादी भी कराई जाएगी। इसके बाद भी बिल नहीं चुकाया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग से वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुए आरसी जारी कराई जाएंगी। हरिद्वार, रुड़की और यूएसनगर में कार्रवाई के दौरान ऊर्जा निगम की टीम पर हमले न हों, इसके लिए पुलिस सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›