Connect with us

उत्तराखण्ड

विधानसभा के पटल पर आज रखा जाएगा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक मंगलवार को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में सोमवार को विधान सभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें सत्र के दूसरे दिन का एजेंडा तय किया गया। खंडूड़ी ने बताया कि मंगलवार को सरकार सदन में यूसीसी बिल पेश करेगी। तत्पश्चात विधेयक पर चर्चा कराई जाएगी और फिर आगे की कार्यवाही होगी। कार्यमंत्रणा समिति में सत्र के दूसरे दिन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी प्रवर समिति की रिपोर्ट को भी सदन के पटल पर रखने का निर्णय लिया है।

Select Language

Advertisement