Connect with us

उत्तराखण्ड

फरवरी से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, 15 पैसे से लेकर 58 पैसे प्रति यूनिट होगी महंगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ऊर्जा निगम ने फरवरी महीने के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज का ऐलान कर दिया है। इससे फरवरी महीने की बिजली दरों में 15 पैसे से लेकर 58 पैसे प्रति यूनिट तक का इजाफा होगा। इस बार बीपीएल, घरेलू, कॉमर्शियल से लेकर औद्योगिक तक हर श्रेणी पर महंगी बिजली की मार पड़ेगी।
एक जुलाई से राज्य में हर महीने उपभोक्ताओं पर फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज का भार डाला जा रहा है। इस बार फरवरी महीने के लिए बीपीएल उपभोक्ताओं को 15 पैसे, घरेलू को 40 पैसे, कमर्शियल को 58 पैसे और औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 54 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
इस महीने के बिजली बिल में बढ़ी हुई दरों पर भुगतान करना होगा। मार्च महीने के लिए अलग से दरों का ऐलान होगा। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की।

यह भी पढ़ें 👉  एसबीआई ने जोशीमठ में भू-धंसाव क्षेत्र से विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य आपदा राहत कोष में 2 करोड़

Select Language

Advertisement