Report by : CWN Desk
Published at :
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के नेपाल भागने की आशंका

उत्तराखंड में अलर्ट, बॉर्डर से लेकर तराई क्षेत्र में सतर्कता
देहरादून। खालिस्तान समर्थक और पंजाब से भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्क हो गई है। उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में पंजाब से भागकर उत्तराखंड आ सकता है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अमृतपाल सिंह के नेपाल भाग जाने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को इंटरनेट मीडिया पर चल रही गतिविधियों को चेक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसएसपी उधमसिंह नगर को चेकिंग व सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
पंजाब में अजनाला थाने पर हमले के आरोपित खालिस्तान समर्थक एवं अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा आपरेशन शुरू किया है। अमृतपाल सिंह के कई साथियों को गिरफ्तार कर जेलों में भेजा जा चुका है। इसी बीच अमृतपाल पंजाब से कहीं भाग गया। पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से नेपाल बार्डर पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›