Report by : CWN Desk
Published at :
भीमताल(नैनीताल)- दिल्ली से घूमने आए पर्यटक की मर्सडीज कार कल देर रात आग लगने से जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। गुरुवार की रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि दीपक टेंट हाउस के समीप एक कार में आग लग गई है। भीमताल में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं होने के कारण नैनीताल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से नहीं पहुंची जिसके कारण कार पूरी तरह जल कर राख हो गई।
दिल्ली निवासी पर्यटक रोहित ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को भीमताल के दीपक टेंट हाउस के समीप खड़ी की थी। कार उनके दोस्त की थी जिसे लेकर वो यहाँ घूमने आए है।