Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रेमिका की मौत के गम में युवक ने की आत्महत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- विगत दिवस भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। वन विभाग परिसर की दीवार पर लगे एंगल में फंदे पर लटककर युवक ने आत्महत्या करली थी। पुलिस द्वारा शव कब्जे में ले जांच पड़ताल शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक मृतक से प्राप्त मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी अंकुर कुमार के रूप में हुई, जोकि हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता था। पुलिस द्वारा परिजनों से बात करने पर पता चला कि अंकुर का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही युवती की मौत हो गई। जिसके कारण अंकुर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और उसने आत्महत्या कर ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement