Report by : कालू वर्मा
Published at :
रबड़ फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

बहादराबाद में काले धुआं का गुबार देख हड़कंप मचा
हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में शनिवार शाम को रबड़ फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने काला धुआं आसमान में छा गया। काले धुएं का गुबार से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में एपी रबड़ इंडस्ट्री है। कंपनी में पुराने टायर की कटिंग होती है। शनिवार को फैक्ट्री में।रबड़ कटिंग का काम चल रहा था और शाम 5:15 बजे बिजली के बोर्ड में।अचानक आग लग गई। वहां चिंगारी से आग रबड़ के टायर में सुलग गई और देखते ही देखते फैक्टी को चपेट में ले लिया। सीनियर फायर मैन ध्यान सिंह तोमर ने।बताया कि मायापुर फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर के अलावा सिडकुल फायर।स्टेशन से भी दो फायर टेंडर बुलाए गए। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। जबकि।लाखों का नुकसान हुआ है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›