Report by : CWN Desk
Published at :
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, औली और हर्षिल में साल का पहला हिमपात

मैदानों इलाकों में कोहरे का अलर्ट, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरा सताएगा
देहरादून। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, औली और हर्षिल में बुधवार शाम को साल का पहला हिमपात हुआ। बदरीनाथ के साथ ही हनुमानचट्टी, सतोपंथ, फूलों की घाटी, हेमकुंड, गौरसो बुग्याल समेत ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढकने लगी। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों पर हल्की बर्फ गिरी है। हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। औली में दो इंच तक बर्फ जम चुकी है। ठंड से बचने को लोग अलाव का सहारा ले रहे है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। पौड़ी, नैनीताल जिलों के मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय कुछ कोहरा छाया रह सकता है। हरिद्वार एवं यूएसनगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा और इन दोनों जिलों में शीत दिवस की भी आशंका है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›