Report by : Paras Bisht
Published at :
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, नेपाल से हिन्दू किशोरी को भगाकर लेकर आया मुस्लिम

भवाली घोड़ाखाल मंदिर में कर ली शादी, भांडा फूटा तो पकड़ा गया
हल्द्वानी। नेपाल के एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर वहां की नाबालिग लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर उसे प्रेमजाल में फंसाकर भारत भगा ले आया। यहां घोड़ाखाल मंदिर में उससे शादी भी रचा ली। उसे पकड़ लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
नाबालिग के परिवार की शिकायत पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल (बिहार), मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली, जिला बाल कल्याण समिति नैनीताल व उत्तराखंड पुलिस के सर्च अभियान के बाद भीमताल के ढुंगशिल से मुस्लिम युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
मिशन मुक्ति फाउंडेशन, दिल्ली के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 वर्षीय मोहम्मद इसराफिल अंसारी उर्फ दारा अंसारी नेपाल के परसाबीर गंज का रहने वाला है। उसने वहीं की एक 16 वर्षीय किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसने लड़की को अपना नाम मुन्ना कुमार महतो बताया। उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने के बहाने 11 दिसंबर को नेपाल से भगाकर उत्तराखंड ले आया। इधर, जब नाबालिग लापता हुई तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की।
महीने भर बाद एक भारतीय नंबर से लड़की की मां के पास वाट्सअप कॉल कर कहा गया कि लड़की को भूल जाओ। इसके बाद लड़की की मां ने एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रीय मुख्यालय बेतिया बिहार को सूचना दी। नेपाल के राजदूतावास की ओर से नैनीताल के एसएसपी को पत्र भेजा गया। इधर, एसएसबी को मोहम्मद इसराफिल की उत्तराखंड के भीमताल में छिपे होने की जानकारी मिली।
एसएसबी की सूचना पर मिशन मुक्ति फाउंडेशन ने नेपाली दूतावास व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की मदद से नैनीताल के एसएसपी पीएन मीणा से संपर्क किया। सभी ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गत छह मार्च को लड़की को भीमताल से रेस्क्यू कर लिया गया और अंसारी को भी पकड़ लिया गया। उसके विरुद्ध दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट व बाल विवाह प्रतिशोध अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जिला बाल कल्याण समिति ने किशोरी की काउंसलिंग की। उसने टीम को बताया कि वह नेपाल के शिवपुर की रहने वाली है। एक दिन इसराफिल अपना फोन घर में भूल कर बाहर चला गया। तभी उसके एक रिश्तेदार ने फोन कर कहा कि मोहम्मद इसराफिल अंसारी से बात कराओ। इससे पहले उसका नाम मुन्ना महतो पता था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›