Report by : CWN Desk
Published at :
गोलू देवता घोड़ाखाल के दरबार में गुलदार, देखिए वायरल वीडियो

(कमल जगाती) नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल के प्रसिद्ध घोड़ाखाल मंदिर में एक गुलदार पहुंचा। वो कुछ देर न्याय के देवता के दरबार मे रुका और फिर धीमे कदमों से निकल गया। ये नजारा वहां लगे सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया।
नैनीताल जिले में भवाली के घोड़ाखाल मंदिर परिसर स्थित न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर में एक वयस्क गुलदार घूमता हुआ सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है। बीते रोज तड़के सवेरे के इस वीडियो में गुलदार मंदिर परिसर में घूमता हुआ गोल्ज्यू देवता के मंदिर के पास जाकर एक पल के लिए रुकता है मानो वो कुछ प्रार्थना कर रहा हो। इसके बाद वो बेशुमार घंटियों वाले खुले क्षेत्र से गुजरता हुआ बाहर को निकलता दिख रहा है। वीडियो 29 जनवरी की सवेरे 3:44 का है। चारों तरफ जंगल और सैनिक स्कूल की सीमा से घिरे मंदिर में गुलदार कुछ देर रुकने के बाद बाहर चला गया। ठंड के मौसम और सी.सी.टी.वी.की बढ़ती व्यवस्थाओं के चलते तमाम पाहदी और मैदानी क्षेत्रों में गुलदार के दिखने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंदिर समिति ने वन विभाग से अब इस गुलदार को परिसर से दूर रखने की मांग की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›