Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल पहुंचे राज्यपाल ने पत्नी साथ माँ नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारे के दर्शन किये
नैनीताल पहुंचे राज्यपाल ने पत्नी साथ माँ नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारे के दर्शन किये

कमल जगाती

नैनीताल- गुरुवार सवेरे राज्यपाल का काफिला सीधे आकर माँ नयना देवी मंदिर परिसर में रुका। राज्यपाल यहां अपनी पत्नी गुरमीत कौर के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। राज्यपाल ने माँ नयना देवी मैय्या के दर्शनों के बाद, शिवलिंग, नव ग्रह, संतोषी माँ, राधा कृष्ण और फिर श्री हनुमान के दर्शन किये।

नैनीताल पहुंचे राज्यपाल ने पत्नी साथ माँ नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारे के दर्शन किये

इस बीच उन्होंने मंदिर में नैनीझील से लगे शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया। राज्यपाल इसके बाद पैदल ही गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के दर्शनों के लिए पहुंचे, जहां गुरुद्वारा कमिटी ने उनका स्वागत तलवार और स्वर्ण मंदिर की प्रतिमा देकर किया।

नैनीताल पहुंचे राज्यपाल ने पत्नी साथ माँ नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारे के दर्शन किये

राज्यपाल ने इसके बाद जमीन पर बैठकर हुकुम नामा सुना जबकि उनकी पत्नी ने पैरों में दर्द के चलते ऊपर बैठकर अरदास सुनी। राज्यपाल को गुरुद्वारे की जानकारी दी गई और उन्हें अखण्ड पाठ कक्ष दिखाया गया। इसके बाद राज्यपाल का काफिला सीधे राजभवन के लिए निकल गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›