Connect with us

उत्तराखण्ड

उच्च न्यायालय का आदेश मिलते ही प्रशासन ने शुरू की कार्यवाही

Published

on

खबर शेयर करें 👉
टूटने लगे नगीना कालोनी के अवैध निर्माण

लालकुआं(नैनीताल)- उच्च न्यायालय द्वारा नगीना कालोनी से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी होते ही हरकत में आए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उपजिलाधिकारी मनीष कुमार और एसपी सिटी सरदार हरबंस सिंह द्वारा नगीना कालोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु कर दी गई है। 

विरोध कर रहे लोगो को पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी

प्रशासन द्वारा ब्रीफिंग की कारवाई के पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की गई। नगीना कॉलोनी के लोगों एवं तमाम राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर दर्जनों प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिले में 18769 परिवारों को मिलेगा फ्री गैस सिलिंडर रिफिलिंग योजना का लाभ
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया


प्राप्त सूचना अनुसार प्रशासन द्वारा लगभग 300 से अधिक घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। जिसमें हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी, परिवर्तन कामी छात्र संगठन, महिला ऐकता केंद्र सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों को पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: 30 अप्रैल से होगा शुभारंभ, बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीखें जल्द होंगी घोषित
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement