Connect with us

नैनीताल

रामनगर में निकाह से पहले पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, हंगामा और दूल्हे को उठाकर ले गई पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रेमिका और दूल्हा आपस में रिश्तेदार, चार साल से दोनों के बीच संबंध, प्रेमिका को छोड़ दूसरी युवती से निकाह कर रहा था युवक
रामनगर। शादी की तैयारी में जुटे दूल्हे को उसकी प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस घर से उठाकर ले गई। प्रेमिका उससे शादी की बात पर अड़ी रही। देर रात हंगामा चलता रहा। निकाह भी टालना पड़ा।
जानकारी के अनुसार गुलरघट्टी क्षेत्र निवासी युवक का निकाह क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ तय हुआ था। रविवार शाम निकाह होना था। युवक सुबह से शादी की तैयारी में जुटा था। तभी जसपुर निवासी दूसरी युवती वहां पहुंची और विरोध शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि शादी करने जा रहे युवक से उसके चार साल से संबंध हैं। इसलिए यह निकाह नहीं होने दिया जाए। युवती की ज़िद है कि युवक से सिर्फ उसी का निकाह होगा।
बताया जा रहा है कि इसके बाद युवती, लड़की वालों के यहां भी पहुंच गई। वहां भी उसने हंगामा किया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। हंगामा करने वाली युवती और युवक आपस में रिश्तेदार भी हैं। इस मसले में सुलहनामा कराने के लिए दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में जमे रहे। कोई नतीजा नहीं निकलने पर पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। इस वजह से निकाह नहीं हो सका। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement