हल्द्वानी

होली की खुशियां मातम में बदली, कार पलटने से इन 3 लोगों की हुई मौत

नैनीताल रोड पर सोमवार सुबह हुआ हादसा, 4 लोग हैं गंभीर घायल
हल्द्वानी।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में होली की सुबह मातम में बदल गई। नैनीताल के हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बेकाबू कार ने राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो राहगीर भी शामिल है। 
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चार बजे हल्द्वानी के पास देवाशीष होटल चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार संख्या DL 4CAH 8976 हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रही थी। इसी बीच कार कूड़ेदान से टकरा गई, हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि दो पैदल चल रहे राहगीरों को भी कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। चारों घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है
तरुण कुमार (18) निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)
अमित कुमार (24) निवासी रानीबाग काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)
करण कुमार निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)
आशीष कुमार (25) निवासी दिल्ली (घायल)
स्वयंम कुमार (22) निवासी दिल्ली (मृतक)
सड़क पर पैदल घूम रहे लोग
जगजीवन (68) निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी (मृतक)
पूरन चंद्र (60) निवासी आवास विकास हल्द्वानी  (मृतक)

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी