Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
31 अंड़े देती है और 200 ग्राम मूंगफली खाती है यह मुर्गी

अल्मोड़ा। बासोट गांव के गिरीश चंद्र बुधानी की मुर्गी आजकल चर्चाओं में है। आम आदमी से लेकर विशेषज्ञों की जुबान पर मुर्गी का ही जिक्र है। इसकी वजह मुर्गी के एक दिन में 31 अंड़े देने का दावा है। हालांकि पशु चिकित्सक इस दावे को खारिज कर रहे हैं।

गिरीश बुधानी की मुर्गी 25 दिसंबर को अचानक चर्चाओं में आ गई। गिरीश के मुताबिक उनके मुर्गी ने एक एक कर 31 अंड़े दिए। घटना पूरे इलाके में कौतुक बन गई। हर कोई मुर्गी देखने पहुंचने लगा। गिरीश के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोई मुर्गी के साथ सेल्फी लेता दिखा तो कोई उसकी वीडियो
बनाता दिखा। गिरीश के मुताबिक उनकी मुर्गी करीब 200 ग्राम मूंगफली खाती है। मुर्गी लहसुन की भी शौकीन है। फिलहाल पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर गई। उन्होंने इस दावे को नकार दिया और कहा कि बायोलॉजिकली भी यह संभव नहीं है।

31 अंड़े देती है और 200 ग्राम मूंगफली खाती है यह मुर्गी
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›