Connect with us

नैनीताल

पहाड़पानी टीम ने जीता फाइनल मैच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दीपा जोशी (पहाड़पानी,नैनीताल)

पहाड़पानी। क्षेत्र के खेल मैदान पोखराखेत में मनाघेर स्पोर्टस द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच का समापन हुआ। जिसमें फाइनल मुकाबला मोतियापाथर -पहाड़पानी के बीच हुआ । जिसमें मोतियापाथर टीम ने ट्रॉस जीता और पहले बैटिंग की। जिसमें मोतियापाथर टीम ने पंद्रह ओवर में 151 रन बनाए तो फ्रेंड्स क्लब पहाड़पानी टीम ने तेरहवें ओवर में ही 152 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच में अपना परचम लहराया। तो वही मोतियापाथर टीम उपविजेता बनी। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी ने विजेता टीम व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान विक्रम बर्गली, देवेंद्र बर्गली, गोपाल रावत, नवल क्वेराली, अंकित क्वेराली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुआ झपटा, आसपास की महिलाओं के शोर मचाने पर भागा

Select Language

Advertisement