Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर में वैदिक पूजा अर्चना के साथ किन्नरों का महासम्मेलन प्रारंभ

पीरुमदारा (नैनीताल)। आज रामनगर स्थित एक व्यवसायिक रिसॉर्ट में किन्नर समाज का अखिल भारतीय महासम्मेलन वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रारंभ हुआ। सम्मेलन में हिंदुस्तान के विभिन्न क्षेत्रों से किन्नर समाज के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे है।
सम्मेलन की आयोजक याना खान ने बताया सम्मेलन में किन्नर समाज की समस्याओं और उनके निस्तारण के लिए रूपरेखा तैयार करने के साथ राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की मुख्यधारा में किन्नरों की भूमिका को लेकर मंथन होगा तथा किन्नर समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी संस्थानों में उनकी नियुक्तियों पर भी चर्चा होगी।

रामनगर में वैदिक पूजा अर्चना के साथ किन्नरों का महासम्मेलन प्रारंभ
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›