Report by : CWN Desk
Published at :
पति ने कराई करवा चौथ की शापिंग, पत्नी जीजा के साथ भाई गई

आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ से पति-पत्नी के रिलेशन में दगाबाजी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ चली गई है। बच्चे को भी साथ ले गई है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला यूपी के मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिसौला गांव का है। इस गांव के एक युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की, जिसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ कहीं चली गई है। बच्चे को भी साथ ले गई है, इसी के साथ करवा चौथ पर शॉपिंग कराई थी, वो सामान और घर में रखे 15 हजार के जेवरात भी साथ ले गई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की शादी साल 2019 में हुई थी। इसके बाद उसके एक बेटा हुआ। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का जीजा अक्सर घर आता था। उसने पत्नी को अपने वश में कर लिया था, कई बार इस मामले को लेकर पत्नी को समझाया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। युवक का आरोप है कि बीते दिनों जब वह काम से घर लौटा तो घर पर पत्नी और बच्चा नहीं था। इसके बाद ससुराल जाकर पता किया, लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पीड़िता युवक का कहना है कि उसकी पत्नी घर से जेवरात, कैश और अन्य सामान भी लेकर गई है. उसे डर है कि पत्नी का जीजा उसे किसी गलत काम में लगा सकता है, बच्चे की जान को भी खतरा है।
युवक ने कहा कि पत्नी जिसके साथ गई है, वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पत्नी व बच्चे का पता लगाया जाए। पीड़ित युवक ने कहा कि वह अब उसकी मौत के लिए व्रत रखेगा, वह अपने बच्चे को वापस पाना चाहता है। वही इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना जानी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी को उसका बहनोई गया है। प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›