Report by : CWN Desk
Published at :
सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के आज दोपहर तक बाहर निकलने की उम्मीद

ब्रश किया और लंच में खाई दाल, रोटी, सब्जी व चावल
उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सोमवार रात से सालिड फूड व फल भी दिए जा रहे हैं। मंगलवार रात श्रमिकों को रोटी और मटर पनीर की सब्जी भेजी गई।
बुधवार सुबह नाश्ते में ब्रेड, जैम और दूध दिया गया। दोपहर के खाने में श्रमिकों को आलू, बंदगोभी व मटर की मिक्स सब्जी, मूंग व अरहर की दाल, चावल और रोटी दी गई। यह भोजन 57 मीटर लंबे व छह इंच मोटे स्टील की पाइप के जरिये दिया जा रहा है। 20 नवंबर की रात से सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए यह पाइप लाइफ लाइन बना हुआ है और इससे लगातार श्रमिकों को भोजन भेजा जा रहा है। श्रमिकों के लिए चिकित्सकों की सलाह पर खाना तैयार किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक श्रमिकों के लिए कम मिर्च मसाले वाला सुपाच्य भोजन भेजा जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›