Report by : CWN Desk
Published at :
मकान मालिक ने मांगी आईडी तो कमरा लिए बगैर चले गए आतंकी

किच्छा में आतंकवादियों ने पाइप बम बनाने के लिए कमरा किराए पर लिया था

मकान मालिक ने मांगी आईडी तो कमरा लिए बगैर चले गए आतंकी

(कमल जगाती)
नैनीताल
। उत्तराखण्ड के किच्छा में आतंकवादियों ने देश को दहलाने के लिए पाइप बम बनाने के लिए कमरा किराए पर लिया। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की पूछताछ में पता चला कि मकान मालिक की सतर्कता से बिन आईडी और सत्यापन के कमरा नहीं देने पर वो बैरंग लौट गए।
उत्तराखण्ड की शांत वादियां अब आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। राज्य के कनेक्शन आतंकियों से जुड़ रहे हैं। उधम सिंह नगर जिले में पिछले कुछ समय से केंद्रीय जांच एजेंसियों की नजर आतंकियों से जुड़े तार के कारण तीखी हो गई है। इस बार पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथी इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (आइ.एस.आइ.एस.)से जुड़े आतंकी शाहनवाज(पकड़े गए आतंकी)की मौजूदगी उधम सिंह नगर से जुड़ी। पिछले दिनों राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(एन.आई.ए.)की टीम क्राइमसीन रिक्रिएट करने आतंकी शाहनवाज को लेकर किच्छा पहुंची थी। एस.एस.पी.मंजूनाथ टी.सी.ने बताया कि माहभर पूर्व एन.आई.ए.ने एक मामले का खुलासा किया जिसमें शाहनवाज व अन्य ने बताया कि वो बम बनाने के लिए नवंबर 2021 में किच्छा आए थे। आतंकियों ने खुलासा किया कि वो दिल्ली से बरेली और फिर पहचान छुपाने के लिए भीड़भाड़ वाले सीमांत क्षेत्र की तलाश में यहां आए। एस.एस.पी.ने बताया कि मकानमालिक की सतर्कता के चलते दो दिनों तक शाहनवाज व अन्य पर आई.डी.देने और सत्यापन कराने का दबाव बनाया गया। तीसरे और चौथे दिन भारी झगड़े के बाद शाहनवाज वापस लौट गया। एन.आई.ए.की टीम के सीन रिक्रिएट करने पर भी इसी मामले की पुष्टि हुई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›