Connect with us

मौसम

आज फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश और अंधड़ चलने की संभावना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। बुधवार की सुबह भी ठण्डी और सुहावनी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में बिजली की चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से रविवार तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement