Report by : CWN Desk
Published at :
पाैड़ी में बाइक खाई में गिरने से दो युवकों की माैत

पाैड़ी। देर रात बाइक हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। दोनों के शवों की शिनाख्त रोहित रावत(25) पुत्र रामसिंह रावत और जयदीप रावत(27) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम श्रीकोट पट्टी खातस्यू ब्लाॅक पाबौ के रूप में हुई है।
ग्राम प्रधान श्रीकोट राजेंद्र थपलियाल ने बताया कि रोहित और जयदीप घर से बिना बताए धारी देवी के लिए निकले थे। जिसके बाद दोनों गुप्तकाशी के लिए निकल पड़े। इस दौरान अचानक उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों गहरी खाई में जा गिरे। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। गांव के दो युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›