Report by : CWN Desk
Published at :
रपटे(कैज वे)में बहने लगे मोटर साइकिल सवार को लोगों ने बमुश्किल पार पहुंचाया,देखे वीडियो

कमल जगाती

रामनगर(नैनीताल)- पहाड़ों की तेज बरसात के कारण रामनगर में रपटे(कैज वे)तेजी से बहने लगे जिसमे एक मोटर साइकिल सवार फंस गया। लोगों ने उसे मदद कर बमुश्किल पार पहुंचाया। नैनीताल में आज सुबह से लगातार भारी बारिश होने के कारण कई जगह लोग दुर्घटनाओं का शिकार होने से बचे।

जिले के रामनगर से लगे पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से हो रही लगातार बारिश से एक तरफ जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया तो दूसरी तरफ नदी नाले और रपटे उफान पर आने के बाद इन्हें पार करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई। लगातार तेज बारिश के कारण ढेला नदी का जलस्तर बढ़ गया तो बिना पुल वाले रास्ते को पार करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई। नदी के बढ़ते जलस्तर के बाद रपटे के दोनों तरफ वाहन फंस गए। एक मोटर साइकिल चालक ने जान जोखिम में डालकर बाइक को नदी से पार करया तो वो फंस गया। वहां मौजूद लोगों ने युवक की बाइक पकड़कर खतरे के ज़ोन के बहत निकाली जिसके बाद युवक ने राहत की सांस ली।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›