Connect with us

उत्तराखण्ड

डोईवाला में ब्राह्मण युवक का ऑनलाइन धर्मान्तरण, पढ़ता है नमाज, कमरे की दीवारों पर लिखी कुरान की आयतें

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिता ने विरोध किया तो कर दी मारपीट, पिता की शिकायत पर खुला मामला, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश। डोईवाला क्षेत्र में एक युवक का आनलाइन धर्मान्तरण कराने का मामला सामने आया है। ब्राह्मण परिवार के युवक ने ऑनलाइन मुस्लिम धर्म अपना लिया। चार वर्ष से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला और कमरे की दीवारों पर कुरान की आयतें लिख डाली। उर्दू बोलने लगा। पिता ने विरोध किया तो उनसे मारपीट कर डाली। पिता की शिकायत पर मामला खुलकर सामने आया है। हालांकि युवक ने अपना नाम नहीं बदला है। वह रोजाना नमाज पढ़ता आ रहा है। पुलिस युवक को मानसिक शिकार बता रही है।
सूत्रों के मुताबिक युवक में यह बदलाव एक पाकिस्तानी यूट्यूबर से जुड़ने के बाद आया, जोकि मोटीवेटर है। इसके बाद युवक परिवार से कटा-कटा रहने लगा। वह अधिकांश समय खुद को अपने कमरे में बंद रखता है। युवक के कुछ इस्लामिक संगठनों से जुड़ाव की बात भी सामने आ रही है। उसके मोबाइल और लैपटाप को कब्जे में लेकर इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं उसका पाकिस्तान या अन्य किसी देश से संपर्क तो नहीं है।
डोईवाला के बुल्लावाला क्षेत्र में रहने वाले कृष्ण कुमार बिजल्वाण एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र वैभव वर्ष 2019 से अब्दुल कादिर नाम के पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को फालो करता है। इस चैनल से जुड़ने के बाद उसके आचरण में अचानक बदलाव आने लगा। वह इस्लाम को अपना धर्म बताने लगा और नमाज पढ़नी शुरू कर दी। पिछले चार वर्ष से वह घर पर अधिकांश समय खुद को कमरे में बंद रखता है। इस दौरान ज्यादातर समय लैपटाप और मोबाइल पर बिताता है। सिर्फ नित्यक्रम और भोजन आदि के लिए ही कमरे से बाहर निकलता है।
पालीटेक्निक कर चुका वैभव आइटी में डिप्लोमाधारी है। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें हैं। पुलिस के अनुसार, वह क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन से जुड़ गया था। डोईवाला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। उसके लैपटाप और मोबाइल की जांच की जा रही है। इसी से पता चलेगा कि वह किन व्यक्तियों के संपर्क में था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement