Connect with us

उत्तराखण्ड

हवलदार की पत्नी से बनाए सम्बंध और स्पर्म डोनेट करने पर लेफ्टिनेंट कर्नल पर कोर्ट मार्शल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आइएमए देहरादून में तैनात रहे कर्नल खुद भी है शादीशुदा और दो बच्चे का पिता

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में तैनात रहे एक लेफ्टिनेंट कर्नल पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल पर सिविलियन महिला क्लर्क से संबंध बनाने और उसके आइवीएफ ट्रीटमेंट के लिए स्पर्म डोनेट करने का आरोप था। महिला का पति सेना में हवलदार है।
कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप स्वीकार कर लिए हैैं। जिसके बाद सजा के तौर पर उसकी मूल रैंक, बढ़ा हुआ वेतन और रैंक की तीन साल की वरिष्ठता को वापस ले लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त अधिकारी सेना की एजुकेशन कोर से हैैं और घटना वक्त आइएमए की अकादमिक शाखा में तैनात थे। इस दौरान आइएमए में काम करने वाली एक महिला क्लर्क से उसके संबंध बने। महिला के पति कोर आफ इंजीनियर्स मेंहवलदार हैैं।
वहीं, लेफ्टिनेंट कर्नल खुद भी शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैैं। जांच में पता चला है कि महिला के आइवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान भी वह कई बार उसके गए और स्पर्म डोनेट किए। यह मामला तब खुला जब अधिकारी की तैनाती आइएमए से बाहर हुई और उनका महिला से संपर्क एकदम कट गया। जिस पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सैन्य अधिकारियों को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी। अधिकारी के खिलाफ इसी साल 11 अप्रैल को कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई।

Select Language

Advertisement