Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में गेस्ट हाउस में छापा, सेक्स रैकेट में तीन महिलाओं, एक युवती समेत सात पकड़े

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मानव तस्करी निरोधक दस्ते और मायापुर चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकुल क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर तीन महिलाओं, एक युवती और तीन पुरुषों को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद एक युगल को मायापुर चौकी पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया। जबकि तीन महिलाएं और दो पुरुष अभी हिरासत में हैं। जिस्मफरोशी के धंधे के पहलू पर जांच में जुटी पुलिस ने हकीकत सामने आने पर कार्रवाई करने का दावा किया है।
शनिवार दोपहर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकुल कालोनी के बाहर बने एक गेस्ट हाऊस में छापा मारा। टीम को एक कमरे में एक युगल ठहरा हुआ मिला। जबकि दो अलग-अलग कमरे में दो महिलाएं, एक पुरुष तो एक अन्य युगल मिला। देखते ही देखते आनन फानन में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी पहुंच गई। पूछताछ में सामने आया कि एक युगल सहपाठी है और स्थानीय है। उसके बाद पुलिस ने उनके परिजन को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। जबकि अन्य लोगों के जिस्मफरोधी के धंधे से जुड़े होने की बात सामने आई है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मानव तस्करी निरोधक दस्ते की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement