Report by : CWN Desk
Published at :
गफूर बस्ती के अस्तित्व का फैसला आज, कबूल होगी गफूर बस्ती के लोगों की दुवाएं

हल्द्वानी। एक तरफ जहां देशभर का मीडिया इन दिनों बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण को लेकर हल्द्वानी पहुंच रहा है वहीं एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चैनल के पत्रकारों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। यहां लोगों ने कहा कि चैनल गलत खबर चला रहा है और लगातार रोहिंग्या, बांग्लादेशी ,जेहादी जैसी शब्दों को इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि गलत है।

लोगों ने कहा कि वे शांत तरीके से प्रोटेस्ट कर रहे हैं लेकिन कुछ गोदी मीडिया के पत्रकार टीवी चैनलों पर भड़काने का काम कर रहे हैं और उन्माद फैलाने का का कार्य कर रहे हैं..आपसी सौहार्द्र और हिन्दू मुस्लिम एकता को भड़काने का कार्य कर रहे हैं ताकि शाहीन बाग जैसा माहौल पैदा किया जा सके जिसे वो लोग होने नहीं देंगे।

वीडियो में देखिए कैसे एक चैनल की महिला पत्रकार को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा…

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›