Connect with us

हरिद्वार

हल्द्वानी की भावना पांडे हरिद्वार से बसपा के टिकट से लड़ सकती हैं चुनाव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा, टिहरी और पौड़ी के लिए इन प्रत्याशियों के नामों का पैनल हाईकमान को भेजा
हरिद्वार।हरिद्वार लोकसभा सीट से भावना पांडे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी होंगी। बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने संकेत देते बताया कि शुक्रवार को शिवालिक नगर स्थित बसपा कार्यालय पर इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इससे पूर्व प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन, प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम, सुरेश आर्य और उनकी मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी। इसके ही अन्य चार लोस सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।
हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए भाजपा के बाद अब बसपा ने भी प्रत्याशी फाइनल कर लिया है। भावना पांडे बसपा से लोस प्रत्याशी होंगी। बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने बताया कि अल्मोड़ा, टिहरी और पौड़ी के लिए प्रत्याशियों के नामों का पैनल हाईकमान को भेजा गया है। अल्मोड़ा सीट से नारायण राम और ओम प्रकाश टम्टा, टिहरी लोस सीट से नेमचंद घोड़ियाल, संजय खत्री और अनिल देवरानी जबकि पौड़ी लोस सीट से धीर सिंह बिष्ट और सोनू कुमार का नाम पैनल को भेजा गया है। शुक्रवार को सभी पांचों सीटों पर प्रत्याशी के नाम की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी।

Select Language

Advertisement