Report by : कालू वर्मा
Published at :
रुड़की में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर छोड़ा खूंखार कुत्ता

परिवार के लोगों ने पुलिस से हाथापाई करते हुए वारंटी को छुड़वा लिया
हरिद्वार। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर एक वारंटी को पकड़ने गई कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस टीम पर वारंटी के स्वजन ने पालतु कुत्तों को छोड़ दिया। साथ ही हाथापाई करते हुए वारंटी को छुड़वा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को कोतवाली सिविल लाइंस में तैनात उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी एवं अन्य पुलिसकर्मी पनियाला रोड शिवपुरम कालोनी में वारंटी आनंद राज को पकड़ने गए थे। कालोनी में पुलिस टीम आरोपित के भाई मुकेश के घर पर पहुंची। इस दौरान आनंद राज अपने भाई मुकेश के घर के बाहर खड़ा हुआ था। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसको प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का वारंट दिखाते हुए हिरासत में ले लिया। इस पर आनंद राज ने धक्का मुक्की की और अपने भाई मुकेश की ओर दौड़ पड़ा।
पुलिस टीम ने भी पीछा किया। इसी बीच आरोपित के भतीजे शिवम ने भी पुलिस टीम के साथ हाथापाई करते हुए घर में मौजूद दो पालतु कुत्तों को पुलिस टीम के ऊपर छोड़ दिया। कुत्तों ने उप निरीक्षक नितिन बिष्ट को पकड़ लिया और उसकी जांघ पर काट खाया। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी दौड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित शिवम को पकड़ लिया। उसके खिलाफ गंगनहर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के बाद अदालत में पेश किया गया। वहीं, उप निरीक्षक को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›