Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में बंटी डांस क्लास का समर वेकेशन सीज़न -7 सम्पन्न

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सब- जूनियर वर्ग में परी विश्वकर्मा प्रथम और जूनियर वर्ग में कुमकुम विजेता बनी

हरिद्वार। बंटी डांस क्लास द्वारा आयोजित नृत्य, मॉडलिंग और गायन प्रतियोगिता आज होटल वैभव ग्रांड में सम्पन्न हो गयी।
नृत्य प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई जिसमें सब- जुनियर वर्ग में परी विश्वकर्मा प्रथम व  वैष्णवी यादव द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में कुमकुम विजेता बनी, जबकि सीनियर वर्ग में एस. के. पॉप प्रथम व भूपेन्द्र द्वितीय स्थान पर आये। मॉडलिंग में उनन्नती शर्मा को विजेता व निशा को उप- विजेता घोषित किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायिका की भूमिका में संजना भाटिया रही जबकि कार्यक्रम का संचालन दीपक मोर और संतोष कुमार साहू ने किया।‌ कार्यक्रम के संयोजक और आयोजक बंटी डी. कोरियोग्राफ़र, पंडित हिमांशु शर्मा और शिवांगी मिश्रा रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी डा. विशाल गर्ग, पराग शर्मा, आदित्य भारद्वाज, शिवम् श्रोत्रिय, आकाश चौहान, रोहित कुमार (आर. के. प्रोडक्शन), चंद्रमणि शर्मा शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement