Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों के सर्राफा दुकान में घुसकर लूट की कोशिश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश सर्राफा कारोबारी की दुकान में घुस गए। लूट की कोशिश करने लगे तो कारोबारी साहस का परिचय देते हुए उनसे भिड़ गया। इस दाैरान उन्होंने कारोबारी पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश दुकान से निकलकर बाहर भागे और अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पंजनहेड़ी गांव में सड़क किनारे एमके ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा हो गया। दो दुकान में अंदर घुस गए और शटर नीचे डाल दिया। एक बदमाश ने कारोबारी को तमंचा दिखाते हुए डराया तो दूसरे ने तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे कारोबारी घायल हो गया। लेकिन फिर भी कारोबारी ने हिम्मत नहीं खोई। उसने बदमाशों का विरोध किया और उन्हें धक्का देकर उनकी तरफ आगे बढ़ा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement