Connect with us

हरिद्वार

रुड़की बाईपास में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। दिल्ली हाईवे पर रुड़की बाईपास के पास मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बाइक सवार अली अब्बास (35) निवासी हल्का मोहल्ला मंगलौर, कोर विवि की तरफ से मंगलौर जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर किसने मारी है, यह पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाल ने बताया कि मृतक मैकेनिक का काम करता था। शव को उठाने के बाद अस्पताल भेजा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  सक्षम संगठन हरिद्वार का विस्तार, अनिल सैनी भगवानपुर का संयोजक और दिव्यांग बिट्टू राठी सह संयोजक मनोनीत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement