Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अब होटल में कमरा ढूंढने के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

नैनीताल के प्रवेश द्वार से ही होटलों व होम स्टे में कमरे की बुकिंग कर सकेंगे
नैनीताल।
नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अब रुकने के लिए होटल में कमरा ढूंढने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नैनीताल के प्रवेश द्वार से ही होटलों व होम स्टे में कमरे की बुकिंग कर सकेंगे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की पहल पर शहर के प्रवेश द्वार में पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटलों व होम स्टे के नाम व मोबाइल नंबर की लिस्ट लगाई जाएगी। ताकि सैलानी आसानी से बुकिंग कर सकें।
दरअसल जैसे जैसे तराई भाबर में गर्मी बढ़ती है, तो देश के विभिन्न प्रांतों से यहां सैलानी पहुंचे है। इन सैलानियों के साथ ही विदेशों से भी ग्रीष्मकालीन सीजन में पर्यटक आते हैं। ऐसे में यहां सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है। पर्यटकों की आमद बढ़ने के साथ ही वाहनों का दबाव बढ़ता देख व शहर की छोटी-बड़ी सभी पार्किंग पैक होने पर वाहनों को शहर के प्रवेश द्वार में रोका जाता है। ऐसे में उन्हीं सैलानियों के वाहनों को प्रवेश दिया जाता है, जिनका शहर के होटलों में बुकिंग हो और यहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो। ऐसे में होटल एसोसिएशन की ओर से इस बार सैलानियों को यह सुविधाएं दी जा रही हैं कि वह रूसीबाई, नारायण नगर व पाइंस से भी होटलों व होम स्टे के कमरे बुक करा सकते हैं।
ऑनलाइन बुकिंग में कई बार पर्यटक ठगी का शिकार होते हैं। बीते वर्षों कई ऐसे केस सामने आए हैं, जहां सैलानियों ने ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर एडवांस रुपये दिए होते हैं। नैनीताल शहर पहुंचने पर मालूम होता है कि ऐसे कोई होटल या होम स्टे शहर में हैं ही नहीं। कई बार ऑनलाइन वेबसाइट में पार्किंग के साथ ही कई सुविधाएं दिखाई जाती हैं और वास्तव में ऐसा नहीं होता। जिससे विवाद की स्थिति भी बनती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›