Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर। क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि जब भी वह शादी करने की बात कहती है आरोपी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।