Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में प्रेमी को सांप से डसवाकर हत्या करवाने वाली प्रेमिका माही पर बनेगी वेब सीरीज

हत्याकांड के खुलासे के बाद जेल में है माही उर्फ डॉली, मुम्बई के एक डायरेक्टर ने नैनीताल एसएसपी से किया संपर्क
हल्द्वानी। कारोबारी अंकित चौहान की हत्याकांड पर वेब सीरीज बनने जा रही है। सांप से डसवाकर की गई हत्या के इस अनोखे मामले को लेकर मुंबई के एक डायरेक्टर ने एसएसपी पंकज भट्ट से संपर्क किया है। इस मामले पर वेब सीरीज बनाने की इच्छा जताते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी। हल्द्वानी में हुई यह घटना सांप से डसवाकर हत्या का तीसरा मामला रहा था।
बीते 15 जुलाई को हल्द्वानी के तीन पानी में कारोबारी अंकित चौहान का शव कार में मिला था। पैर में सांप के डसने के निशान थे। शक के आधार पर जांच हुई तो हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को पकड़कर मामले का खुलासा किया था। पुलिस के अनुसार अंकित की प्रेमिका माही ने सांप से डसवाकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद माही, उसके साथी दीप कांडपाल, नौकर रामअवतार, उसकी पत्नी ऊषा को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में रहा। माही भी एकाएक सोशल मीडिया में छा गई। अब यह कहानी मुम्बई में फिल्मी दुनिया तक पहुंच चुकी है। जल्द इस पर वेब सीरीज बनने जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›